Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. झारखंड
  3. प्रतिबंधित नक्सली संगठन (पीएलएफआई) सुप्रीमो नेपाल से गिरफ्तार, रांची लाने की तैयारी

प्रतिबंधित नक्सली संगठन (पीएलएफआई) सुप्रीमो नेपाल से गिरफ्तार, रांची लाने की तैयारी

By Rajni 

Updated Date

रांची। झारखंड पुलिस और एनआईए के संयुक्त अभियान के तहत झारखंड में आतंक का पर्याय बने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया) सुप्रीमो दिनेश गोप को नेपाल से गिरफ्तार कर लिया गया है ।

पढ़ें :- फडणवीस फोटो विवाद: आरोपी गिरफ्तार, सियासत गरम

दिनेश गोप पर 30 लाख रुपये का इनाम 

दिनेश गोप पर 30 लाख रुपये का इनाम था। जिनमें से झारखंड पुलिस ने 25 लाख और एनआईए ने पांच लाख रुपये का इनाम रखा था। आरोपी को नेपाल से दिल्ली लाया गया है। अब उसे यहां से रांची (झारखंड) लाया जाएगा। पिछले दो दशक से दिनेश गोप ने झारखंड के अलग-अलग राज्यों में आतंक मचाया था। उसके खिलाफ राज्य में करीब 150 मुकदमें दर्ज हैं। जिसमें कर वसूलने, टेरर फंडिंग और लोगों को डराने-धमकाने का भी मामला शामिल है।

Advertisement