Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bareilly : शराब के नशे में पति ने की पत्नी की पीट पीट कर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Bareilly : शराब के नशे में पति ने की पत्नी की पीट पीट कर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

By up bureau 

Updated Date

Bareilly : शराब के नशे में पति ने की पत्नी की पीट पीट कर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

बरेली। यूपी के बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पढ़ें :- 'सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी, नकारात्मक रवैया...', CM योगी का हमला

इज्जतनगर क्षेत्र के गांव मोरनिया निवासी आरोपी जितेन्द्र शराब पीने का आदी है। मंगलवार रात उसका अपनी 28 वर्षीय पत्नी प्रिया से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्साए पति ने प्रिया को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान प्रिया का सिर दीवार से टकराया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ तृतीय देवेंद्र कुमार और इंस्पेक्टर विजेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए । वही पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को हिरासत में ले लिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

Advertisement