Banke Bihari Temple:मथुरा से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वृन्दावन जहां भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ास्थली है,फिल्म अभिनेत्री कंगना रानौत( Kangana Ranaut)सोमवार को अपने परिवार वालों के साथ वृन्दावन बांके बिहारी जी के दर्शन करने पहुंची,अभिनेत्री कंगना रानौत( Kangana Ranaut)को अक्सर अलग-अलग जगह धार्मिक स्थानो पर देखा जाता है,इनका भगवान में काफी आस्था है
पढ़ें :- माधुरी दीक्षित ने मां स्नेहलता को बर्थ एनिवर्सरी पर किया याद, कहा- हर दिन मौजदूगी महसूस होती है
अभिनेत्री कंगना रानौत( Kangana Ranaut)को पंगा क्वीन भी कहते है ये सोशल मीडिया पर अक्सर विवादो मे घिरी नजर आती है,साथ ही ईश्वर मे भी इनका अटूट आस्था देखा गया है,कंगना रानौत( Kangana Ranaut)वृंदावन पहुंची यहा उन्होने बाँके बिहारी जी के दर्शन किए उसके बाद मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर दर्शन और पूजन किया
अभिनेत्री कंगना रानौत( Kangana Ranaut)दर्शन करने के बाद काफी खुश नजर आयी,उसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच जन जन के आराध्य ठाकुर श्री बिहारी जी महाराज की देहरी पर अपना मत्था टेका, सोमवार की सुबह लगभग 10:30 बजे बांकेबिहारी दर्शन करने पहुंचीं कंगना को पुलिस ने मंदिर में 5 नंबर गेट से प्रवेश कराया। यहां से एंट्री होने के बाद कंगना गर्भगृह में विराजमान भगवान बांकेबिहारी के सामने बनी वीआईपी गैलरी में पहुंचीं और ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए
वृंदावन के बिहारी जी मंदिर पर कंगना के आने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में मीडिया का जमावड़ा हो गया। पिछले साल भी कंगना बिहारी जी के दर्शन करने आई थीं और तब उन्होंने बड़े सहज भाव में छोटे छोटे बच्चों से अपने मत्थे पर चंदन भी लगवाया था और मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए थे। इस बार भी मीडिया के पास उनसे पूछने के लिए कई सवाल हो सकते थे, लेकिन उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी और इसके बाद वह मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान के दर्शन करने के लिए रवाना हो गईं।