1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. खाली पेट आंवला खाने के फायदे, रोजाना करें ये उपाय, पढ़ें

खाली पेट आंवला खाने के फायदे, रोजाना करें ये उपाय, पढ़ें

अगर आप आंवला नहीं खाते तो खाना शुरु कर दे आंवला खाने के क्या फायदे होते हैं आंवला खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। खाली पेट में आंवला खाने के कई फायदे हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

अगर आप आंवला नहीं खाते तो खाना शुरु कर दे आंवला खाने के क्या फायदे होते हैं आंवला खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। खाली पेट में आंवला खाने के कई फायदे हैं। आंवले में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, फ्लैवोनोइड्स और ऐन्थो साइनिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

पढ़ें :- पिज़्ज़ा बनाम पराठा: फास्ट फूड ने कैसे बदल दी भारत की थाली

कच्चा आंवला खाने से आपका इम्यूनिटी सिस्टम और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। खाली पेट में कच्चा आंवला खाने से आपकी आंखों की रोशनी और बालों में चमक आती है। इसके अलावा कब्ज और दस्त से भी आराम मिलता है।

इसका कई तरह से सेवन किया जा सकता है। इसके लिए आप आंवले को रात में भिगोकर और उबाल कर भी खा सकते हैं। इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं आयुर्वेदाचार्य डॉ राहुल चतुर्वेदी।

खाली पेट में आंवला के सेवन से आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। आंवला में विटामिन सी मौजूद होता है। साथ ही आंवला प्राकृतिक लैग्जेटिव का काम करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। सुबह खाली पेट में कच्चा आंवला खाने से या जूस पीने से काफी फायदा मिलता है। आंवला में फंगल इंफेक्शन और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत होती है।

आंवला में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो, शरीर के पाचन तंत्र को ठीक कर पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। आंवला का खाली पेट में रोज सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। खाली पेट में इसके सेवन से कब्ज और एसिडिटी से राहत मिलती है।

पढ़ें :- ‘House Of Himalaya’ स्टोर का भव्य उद्घाटन: प्राकृतिक सौंदर्य और आयुर्वेदिक उत्पादों का संगम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com