मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
फूड

 शरीर के किसी हिस्से में सूजन को ना करें नजरअंदाज

Rakesh

शरीर के अंदरूनी और बाहरी अंगों को जब आकार बदलने लगे या बढ़ने लगे तो यह दिक्कत सूजन कहलाती है। सूजन शरीर के अंदर भी हो सकती है और बाहर भी। मेडिकल लेग्वेंज में सूजन को एडिमा कहा जाता है। शरीर के बाहरी हिस्सों पर सूजन होने के कारण कोई घाव, चोट या संक्रमण हो सकता है।

haldi
शेयर करें

नई दिल्ली। शरीर के अंदरूनी और बाहरी अंगों को जब आकार बदलने लगे या बढ़ने लगे तो यह दिक्कत सूजन कहलाती है। सूजन शरीर के अंदर भी हो सकती है और बाहर भी। मेडिकल लेग्वेंज में सूजन को एडिमा कहा जाता है। शरीर के बाहरी हिस्सों पर सूजन होने के कारण कोई घाव, चोट या संक्रमण हो सकता है।

जबकि अंदरूनी सूजन का मतलब ऊतकों में फंसे लिक्विड से होता है। सूजन के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- शरीर में सोडियम की मात्रा ज्यादा होना, किडनी के कार्यों में रुकावट, खराब ब्लड सर्कुलेशन, मांसपेशी की चोट आदि। आइए आज हम आपको किचन में मौजूद कुछ उन चीजों के बारे में बताते हैं, जिनमें सूजन-रोधी गुण पाए जाते हैं। यानि इनके इस्तेमाल से सूजन को कम करने में आपको मदद मिल सकती है.

सूजन में करें इन चीजों का इस्तेमाल

  1. हल्दी: हर भारतीय रसोई में हल्दी पाई जाती है। अलग-अलग पकवानों को बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। खाना बनाने में इस्तेमाल होने के अलावा कई बीमारियों के इलाज में भी इसकी सहायता ली जाती है। हल्दी में करक्यूमिन नाम का एक कंपाउंड होता है, जिसका उपयोग कई आयुर्वेदिक दवाइयो में किया जाता है। हल्दी में पॉवरफुल एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
  2. जामुन: जामुन में कई जरूरी पोषक तत्वों के साथ-साथ एंथोसायनिन नाम का एक एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है। ये एंटीऑक्सिडेंट सूजन को कम करने का काम करता है। स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, क्रैनबेरी और रास्पबेरी जैसे जामुन को डेली फूड डाइट में शामिल करने से आप सूजन की समस्या से जल्द छुटकारा पा सकते हैं।
टैग: Health
शेयर करें