मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

क्या संक्रमित व्यक्ति को देखने से फैलता है आई फ्लू ?, जानिए क्या है सच

Rajni

राजधानी दिल्ली-एनसीआर में आई फ्लू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। आई फ्लू को कंजंक्टिवाइटिस या फिर पिंक आइज के रूप में भी जाना जाता है। आंखों में होने वाला ये संक्रमण बैक्टीरियल या वायरल दोनों प्रकार का हो सकता है। डॉक्टर कहते हैं कि राजधानी दिल्ली में आई बाढ़ और बारिश के कारण अचानक आंखों की इस बीमारी का खतरा काफी बढ़ गया है।

eye flu
शेयर करें

नई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली-एनसीआर में आई फ्लू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। आई फ्लू को कंजंक्टिवाइटिस या फिर पिंक आइज के रूप में भी जाना जाता है। आंखों में होने वाला ये संक्रमण बैक्टीरियल या वायरल दोनों प्रकार का हो सकता है। डॉक्टर कहते हैं कि राजधानी दिल्ली में आई बाढ़ और बारिश के कारण अचानक आंखों की इस बीमारी का खतरा काफी बढ़ गया है। सभी लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है।

कंजंक्टिवाइटिस या पिंक आइज की समस्या के कारण आंखों में लालिमा, खुजली और पानी आते रहने की समस्या होती रहती है। ज्यादातर मामलों में इसके लक्षण हल्के होते हैं पर कुछ स्थितियों में इसके गंभीर रूप लेने का भी खतरा हो सकता है। फ्लू सिर्फ संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्क जैसे व्यक्तिगत चीजों को साझा करने, स्वच्छता का ध्यान न रखने, आंखों की अच्छे से सफाई न रखने या दूषित सतह को छूने के बाद उसी हाथ से आंखों को छूने से होता है।

बिना निकट संपर्क के इस संक्रमण के जोखिम नहीं होता है। यह एक आम गलतफहमी है कि किसी की आंखों में देखने से आई फ्लू फैल सकता है। जब तक आप प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आंखों से निकलने वाले स्राव के संपर्क में नहीं आते हैं, तब तक इस संक्रमण का जोखिम नहीं होता है।

टैग: Health
शेयर करें