Bharatpur News. राजस्थान के भरतपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है,भरतपुर में भारतीय सेना का एक फाइटर जेट क्रैश हो गया है,फाइटर जेट क्रैश होने के बाद उसमें आग लग गई है,बताया जा रहा है कि शनिवार को सुबह फाइटर जेट भरतपुर के सेवर थाना इलाके के नगला वीजा में क्रेश हुआ है,
पढ़ें :- प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन, 'उड़ान' योजना भी लॉन्च
इस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं, पायलट और उसमें सवार अन्य लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है.फाइटर जेट के क्रैश होते ही उसके टुकड़े-टुकड़े हो गए और धमाके के साथ ही उसमें आग लग गई. यह फाइटर जेट एक गांव के पास खाली जमीन में क्रैश हुआ है. गनीमत रही कि वह गांव के ऊपर नहीं गिरा अन्यथा हादसा और बड़ा हो सकता था.
मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई.इस फाइटर जेट ने कहां से उड़ान भरी थी्र. यह कहां जा रहा था. इसमें कितने लोग सवार थे इनका अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है. प्रशासन ने अपनी तरफ वायुसेना को सूचना दे दी है. स्थानीय पुलिस को मौके पर जमा लोगो की भीड़ को काबू करने में खासा मशक्कत करनी पड़ रही है.