1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखीमपुर हाइवे पर बड़ा हादसा, बाइक में लगी आग और झुलस गया बाइक, पढ़ें

लखीमपुर हाइवे पर बड़ा हादसा, बाइक में लगी आग और झुलस गया बाइक, पढ़ें

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शनिवार और रविवार की रात एक भीषण बाइक दुर्घटना हुई। बाइक में अचानक आग लग गई।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शनिवार और रविवार की रात एक भीषण बाइक दुर्घटना हुई। बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक में लगी आग की चपेट में बाइकर भी आ गया। शरीर के निचले हिस्से में आग लगने के कारण वह सड़क पर गिर गया। आग उसके शरीर को जला रही थी।

पढ़ें :- बरेली रेलवे स्टेशन पर किशोरी से रेप का आरोपी गिरफ्तार, नेपाल जाकर उड़ाता था अपराध की कमाई

सड़क पर गुजरने वाले जिस किसी ने भी इस मंजर को देखा, वह दहल उठा। वाहन चालकों ने गाड़ी रोक कर किसी प्रकार युवक के शरीर में लगी आग को बुझाया। उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, रास्ते में ही उसकी जान चली गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। बाइक में आग कैसे लगी? कैसे बाइकर इसकी चपेट में आया? इन सभी बिंदुओं पर पुलिस की जांच शुरू हो गई है। पिछले दिनों उत्तराखंड में रूड़की के पास ऋषभ पंत की कार एक्सिडेंट के बाद इस प्रकार यह अलग ही मामला सामने आया है।

लखीमपुर शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात करीब 1 बजे यह दुर्घटना हुई। लखीमपुर से लखनऊ जाने वाले स्टेट हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के पास बीच सड़क पर एक पल्सर बाइक में आग लग गई। बाइक सवार भी इस आग की चपेट में आ गया। आग उसके शरीर के निचले हिस्से में लगा। आग लगने के बाद बाइकर जमीन पर गिर गया। वह उठ नहीं पा रहा था। उसके शरीर के निचले हिस्से मैं आग धधक रही थी। यह मंजर रूह कंपाने वाला था। बाइक सवार की इस स्थिति को देखकर कुछ वाहन चालक उसे बचाने के लिए आए। लोगों ने किसी प्रकार मिट्टी पानी राख को डालकर उसके शरीर में लगी आग को बुझाया

लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। 108 पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाई गई। लखीमपुर खीरी पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी। उसके शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह से झुलस गया था। पुलिस ने कहा कि घटना के कारणों की जानकारी ली जा रही है। युवक के शव को अभी मॉर्चरी में रखा गया है। वहीं, घटना का वीडियो देखकर हर कोई हैरान हो रहा है

पढ़ें :- हरदोई में दो युवतियों की गहरी दोस्ती बनी चर्चा का विषय, साथ रहने की जिद ने मचाया हड़कंप
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com