लखनऊ, 12 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के विधान परिषद चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। प्रदेश की 36 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने 33 सीटों पर जीत दर्ज की है। दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को और एक सीट पर रघुराज प्रताप सिंह की जन सत्तादल पार्टी के खाते में गई हैं। समाजवादी पार्टी के लिए यह चुनाव बेहद निराशाजनक रहा है। सपा को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। सपा मुखिया अखिलेश यादव के करीबी युवा समाजवादी नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ा है।
पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में BJP vs TMC: क्या पूरा होगा जनसंघ का सपना या कायम रहेगा ममता का किला?
इस जीत के साथ ही भाजपा अब विधान परिषद में 68 सदस्य भाजपा के होंगे। अभी तक भाजपा के पास 35 एमएलसी थे। इस बड़ी जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के जीते हुए प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई दी है। उल्लेखनीय है जिन 33 सीटों पर भाजपा को जीत मिली है, उनमें से नौ सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीते हैं।
उत्तर प्रदेश के उच्च सदन के लिए नव निर्वाचित सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 12, 2022
पढ़ें :- फतेहपुर ‘चाय वाला’ विवाद क्या है? अखिलेश यादव बयान पूरा मामला समझें
किन प्रत्याशियों को मिली जीत
फर्रुखाबाद से भाजपा उम्मीदवार प्रांशु दत्त द्विवेदी जीते
विधान परिषद चुनाव की मंगलवार को भाजपा उम्मीद प्रांशु दत्त द्विवेदी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हरीश यादव (सपा) को 3482 मतों से पराजित कर दिया है। प्रांशु दत्त की जीत से भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है।
बताते चलें कि, प्रांशु दत्त द्विवेदी ने राजनीति क्षेत्र में खुद अपनी पहचान बनाई है। वैसे वह पूर्व ऊर्जा मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी के सगे भतीजे व सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के चचेरे भाई है। भाजपा संगठन से एक अरसे से जुड़े रहने के बाद आज यहां अपनी जीत दर्ज करा कर प्रांशु ने सत्ता में प्रवेश किया है। इस मतगणना में सपा उम्मीदवार हरीश यादव को 657 मत मिले हैं, जबकि भाजपा के प्रांशु दत्त को 4139 वोट मिले। प्रांशु ने 3482 मतों से सपा उम्मीदवार हरीश यादव को पराजित कर दिया है। भाजपा की जीत के बाद सपाई खेमे में मायूसी छा गई है।
कानपुर-फतेहपुर से भाजपा के अविनाश सिंह चौहान ने सपा के प्रतिद्वंदी को 4320 वोटों से दी शिकस्त
पढ़ें :- संसद में Akhilesh Yadav का हमला: बेरोजगारी, किसान और अर्थव्यवस्था पर सरकार से तीखे सवाल
कानपुर बुंदेलखण्ड क्षेत्र में आने वाली कानपुर-फतेहपुर एमएलसी सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अविनाश सिंह चौहान ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार दिलीप सिंह यादव कल्लू को 4320 वोटों के अंतर से करारी शिकस्त दी। भाजपा उम्मीदवार की जीत पर कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं, जबकि सपाई खेमे में मायूसी छा गई है।
कानपुर-फतेहपुर विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के चुनाव की मंगलवार को सुरक्षा के बीच मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू की गई। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी के साथ मतगणना की वीडियोग्राफी भी कराई गई। मतगणना के दौरान भाजपा उम्मीदवार अविनाश सिंह चौहान व सपा के दिलीप सिंह यादव कल्लू के कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। यह उत्साह सपाई खेमे में उस वक्त धीरे धीरे मायूसी में बदल गया जब राउंडवार भाजपा उम्मीदवार को मिले मतों की संख्या काफी अधिक होती गई और उनकी जीत साफ हो गई। वहीं भाजपा खेमे में जीत का अंतर बढ़ते देख कार्यकर्ताओं में खुशी बढ़ती गई।
गोरखपुर-बस्ती मण्डल की तीनों सीटों पर भाजपा का कब्जा
गोरखपुर-बस्ती मंडल की खंड स्थानीय निकाय की तीनों सीटें भाजपा ने जीत ली है। मंगलवार को हुई मतगणना में गोरखपुर-महराजगंज सीट से भाजपा के सीपी चंद ने जीती है। देवरिया-कुशीनगर सीट से डॉ. रतनपाल सिंह और बस्ती-संतकबीरनगर सीट से सुभाष युदवंश ने जीत हासिल की है। पिछली बार हुए चुनाव में तीनों सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की थी।
गोरखपुर-महराजगंज खंड स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी सीपी चंद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी रजनीश यादव को 04 हजार 432 वोटों से हराया। देवरिया-कुशीनगर सीट पर भाजपा के रतनपाल सिंह ने सपा के डॉ. कफील खान को 03 हजार 224 मतों के अंतर से हराया है। बस्ती-संतकबीरनगर एमएलसी सीट पर भाजपा के सुभाष यदुवंश ने सपा प्रत्याशी संतोष उर्फ सनी यादव को 04 हजार 280 मतों से हराया है।