Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार में हैवानियत! पहले किया नाबालिग का अपहरण, फिर 6 दिनों तक रेप, बाद में मांग मे सिंदूर

बिहार में हैवानियत! पहले किया नाबालिग का अपहरण, फिर 6 दिनों तक रेप, बाद में मांग मे सिंदूर

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Bihar rape case: हमारे देश में आए दिन रेप और हत्या के मामले सामने आते हैं, आज एक चौका देने वाला मामला बिहार के बांका जिले से सामने आ रहा है जहां एक दसवीं की छात्रा से छह दिनों तक दरिंदों ने रेप किया. घटना रजौन थाना क्षेत्र की है. छात्रा स्कूल जा रही थी, इसी दौरान रास्ते से उसका अपहरण हो गया था. इसके बाद उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर लगातार 6 दिनों तक जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया. साथ ही उसके मांग में सिंदूर तक भर दिया और अंधेरे में जंगल में छोड़कर फरार हो गए. बीते सोमवार को जब पीड़िता थाने पहुंची तब जाकर मामला सामने आया. पीड़िता के आवेदन पर रजौन थाना में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई. हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पढ़ें :- बिहार में एनडीए 'पांडवों' की तरह एकजुट, PM मोदी हैं 'विश्व शांतिदूत': जदयू विधायक श्याम रजक

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि 12 सितंबर को गांव के ही एक उच्च विद्यालय में जब वह पढ़ने जा रही थी तो उसी वक्त बगल के गांव का एक युवक उसे जबरदस्ती बोलेरो में बैठा लिया और आंख-मुंह पर कपड़ा बांध दिया. किसी अज्ञात जगह ले गया और लगातार छह दिनों तक उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा. इस दौरान उसने जबरदस्ती मांग में सिंदूर भी भर दिया और पत्नी बनाकर रखने के लिए कहने लगा. रविवार की देर रात डुमरिया जंगल में उतारकर फिर फरार हो गया.

किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता अपने घर पहुंची. इसके बाद परिजनों से आपबीती सुनाई. परिजन के साथ वह थाने पहुंची और इस मामले में उसने आवेदन देकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई. पीड़िता ने बताया है कि दो व्यक्ति और साथ में थे जिसे वह पहचान नहीं सकी है. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. अब तक पुलिस आरोपितों तक नहीं पहुंच सकी है.

Advertisement