नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार (25 दिसंबर) को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 100वीं जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पढ़ें :- PM मोदी 51 हजार से ज्यादा युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, 20वें रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा कार्यक्रम
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कियाः
“पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी 100वीं जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका विजन और मिशन विकसित भारत के संकल्प में निरंतर शक्ति का संचार करता रहेगा।