बुलंदशहर। दूसरे चरण के मतदान को लेकर यहां के मतदाताओं में खासा उत्साह है। बूथों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। हर प्रत्याशी के दिल की धड़कन बढ़ी हुई है। अब मतदान से पहले भाजपा प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह भगवान की शरण मे पहुंचे हैं।
पढ़ें :- मायावती का आकाश पर हमला, बोलीं - अभी भी अपने दिमाग से काम नहीं कर रहे, अशोक सिद्धार्थ के कहने पर...'
उन्होंने भगवान से अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा। मंदिर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह ने की पूजा अर्चना। हाथ जोड़कर भगवान से चुनाव में जीत पाने के लिए प्रार्थना की। भाजपा प्रत्याशी डॉ भोला सिंह मंदिर में पूजा अर्चना कर सीधे मतदान करने पहुंचे। वह दो बार के भाजपा से सांसद हैं। उन्होंने अपने पैतृक गांव बोहिच में मतदान किया।