Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा विधायक विनोद सिंह ने कांग्रेस सरकार पर बोला हमला, योगी सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

भाजपा विधायक विनोद सिंह ने कांग्रेस सरकार पर बोला हमला, योगी सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

By up bureau 

Updated Date

भाजपा विधायक विनोद सिंह ने कांग्रेस सरकार पर बोला हमला, योगी सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने योगी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर मुस्लिम आरक्षण को लेकर जमकर हमला बोला। विनोद सिंह ने कहा कि जो लोग संविधान की दुहाई देते हैं,वही संविधान और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस को ताक पर रखकर मुस्लिम आरक्षण बिल को मंजूरी दे रहे हैं।

पढ़ें :- 'संतों और मठ-मंदिरों के खिलाफ रचा जा रहा षड्यंत्र': धीरेंद्र शास्त्री

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ कर रही है। महाकुंभ मेले को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार 64 करोड़ लोगों ने इसमें प्रतिभाग किया,जो यूरोप की कुल आबादी से भी अधिक है। उन्होंने इसे भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक बताया।हालांकि,जब उनसे एक लाख के इनामिया अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर सवाल किया गया,तो उन्होंने इस पर चुप्पी साध ली। इसके बजाय उन्होंने योगी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा मनाए जा रहे पखवारा सप्ताह की जानकारी दी।भाजपा नेता ने इस दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील भी की।

Advertisement