Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2022
  3. स्वामी प्रसाद मौर्य को सता रहा हार का डरः अनुराग ठाकुर

स्वामी प्रसाद मौर्य को सता रहा हार का डरः अनुराग ठाकुर

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 02 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी स्थिति आ गई है कि वे अपनी सीट छोड़कर भागने पर विवश हो गये हैं।

पढ़ें :- Gujarat CM Oath ceremony: भूपेंद्र पटेल ने लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली, PM नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री समेत कई बड़े नेता मौजूद

मौर्य द्वारा पडरौना सीट से चुनाव ना लड़ने पर अनुराग ठाकुर आए सामने 

ठाकुर ने बुधवार को संवादाताओं से बातचीत में कहा कि ऐसी स्थिति आ गई है कि स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा छोड़ने के बाद अपनी सीट पर चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार नहीं हैं। उन्होंने सवाल किया कि मौर्य की आखिर क्या विवशता है कि उन्हें पडरौना विधानसभा सीट छोड़कर भागना पड़ा। उन्होंने मौर्य से सवाल किया कि क्या उन्हें हार का डर सता रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का सुपड़ा साफ हो रहा है और मौर्य को हार की चिंता सता रही है।

मौर्य सपा से पडरौना की जगह फाजिलनगर से चुनाव लड़ रहे हैं

पढ़ें :- गुजरात सीएम का शपथ समारोह आज, कैबिनेट में किसे मिल सकती है जगह, यहां देखें पूरी लिस्ट

उल्लेखनीय है कि गत मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने मौर्य को उत्तर प्रदेश की पडरौना सीट की बजाय फाजिलनगर से उम्मीदवार घोषित किया है। मौर्य पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर पडरौना सीट से चुनाव लड़े थे। इससे पहले वे बसपा के टिकट पर इसी सीट से विजयी हुए थे।

हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल और भाजपा से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया और पार्टी ने उन्हें फाजिलनगर से उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के भाजपा में आने के बाद से यह चर्चा थी कि मौर्य पडरौना सीट की बजाय दूसरी सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

Advertisement