मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बड़ी खबर

Gujarat CM Oath ceremony: भूपेंद्र पटेल ने लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली, PM नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री समेत कई बड़े नेता मौजूद

इंडिया वॉइस

Gujarat CM Oath ceremony: गुजरात भाजपा नेता भूपेंद्र पटेल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति में आयोजित एक भव्य समारोह में दूसरी बार शपथ ली। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित समारोह में भूपेंद्र पटेल को राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई.

शेयर करें

Gujarat CM Oath ceremony: गुजरात भाजपा नेता भूपेंद्र पटेल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति में आयोजित एक भव्य समारोह में दूसरी बार शपथ ली।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित समारोह में भूपेंद्र पटेल को राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई. हाल में संपन्न हुए गुजरात के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 में से रिकॉर्ड 156 सीट जीती है. यह गुजरात के विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार सातवीं जीत है. कांग्रेस को 17 और आम आदमी पार्टी (आप) को पांच सीट पर जीत मिली है.

पटेल (60) ने शुक्रवार को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ शु्क्रवार को इस्तीफा दे दिया था, ताकि राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो सके. उन्हें शनिवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था, जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात करके अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था. पटेल ने घाटलोडिया सीट पर 1.92 लाख मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दी. पटेल को पिछले साल सितंबर में विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य की कमान मिली थी.

सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ-
कैबिनेट मंत्री

1- कनुभाई देसाई
2- ऋषिकेश पटेल
3- राघवजी पटेल
4- बलवंत सिंह राजपूत
5- कुंवरजी बावलिया
6- मुलुभाई बेरा
7- भानुबेन बाबरियाठ
8- कुबेर डिडोर.

राज्यमंत्री

9- हर्ष सांघवी
10- जगदीश विश्वकर्मा
11- मुकेश पटेल
12- पुरुषोत्तम सोलंकी
13- बच्चू भाई खाबड़

शेयर करें