इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसीबी छात्रावास में बम फटने से हड़कंप मच गया। बम फटने से प्रभात यादव नाम का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र के हाथ का पंजा उड़ गया है।
Updated Date
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसीबी छात्रावास में बम फटने से हड़कंप मच गया। बम फटने से प्रभात यादव नाम का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र के हाथ का पंजा उड़ गया है।
इसके अलावा शरीर के दूसरे हिस्से में भी काफी चोटें आई हैं। छात्र को घायल अवस्था में स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक बम फटने की वजह साफ नहीं हो पाई है। कर्नलगंज पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।