1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वीनस शुगर मिल में दबंगईः संभल में बाउंसरों ने किसानों को पीटा

वीनस शुगर मिल में दबंगईः संभल में बाउंसरों ने किसानों को पीटा

यूपी के संभल जिले से बड़ी खबर है, जहां गन्ने की तौल के लिए जमकर मारपीट हुई। मिल के कर्मचारियों और बाउंसरों पर किसानों की पिटाई का आरोप है। हमले में पांच किसान घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

By Rakesh 

Updated Date

संभल। यूपी के संभल जिले से बड़ी खबर है, जहां गन्ने की तौल के लिए जमकर मारपीट हुई। मिल के कर्मचारियों और बाउंसरों पर किसानों की पिटाई का आरोप है। हमले में पांच किसान घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

पढ़ें :- विरोधः अधूरे हाइवे पर टोल वसूली से किसानों का फूटा गुस्सा, किया हंगामा, धरने पर बैठे लोग

पुलिस ने तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की बात कही है। सुरक्षा के नाम पर किसानों की पिटाई की घटना संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र के मंझावली गांव स्थित वीनस शुगर मिल की है। पुलिस के अनुसार यातायात को लेकर मिल के सुरक्षाकर्मियों और किसानों में झगड़ा हुआ है।

घायल किसानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर किसानों ने निर्दोष किसानों को मिल के कर्मचारियों और बाउंसरों द्वारा बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। वहीं गन्ना समिति के चेयरमैन ने मिल प्रबंधन पर अवैध रूप से बाहर का गन्ना खरीदने तथा किसानों की पिटाई पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com