रांची, 25 मई 2022। Ed Raid on Prem Prakash – झारखंड में इन दिनों ईडी की सक्रियता बढ़ गई है। अवैध खनन मामले में सीएम हेमंत सोरेन की संलिप्तता के बाद राज्य के बड़े चेहरों के वहां ईडी की लगातार कार्रवाई की जा रही है। बीते दिनों ईडी ने पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी की है। इस गिरफ्तारी के बाद ईडी ने सरकार के कई करीबियों के घर पर छापेमारी की है। पूजा सिंघल से प्राप्त जानकारी के आधार पर ही आज ईडी ने सरकार के करीबी प्रेम प्रकाश के रांची, बनारस और सासाराम में कई ठिकानों पर छापेमारी की।
पढ़ें :- Asian Games : CM हेमंत सोरेन स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की झारंखडी खिलाड़ियों से मिले
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम प्रकाश की छापेमारी से ईडी सरकार के एक कदम ओर करीब पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि सीएम हेमंंत सोरेन के करीबी माने जाने वाले प्रेम प्रकाश सरकारी और सरकार के लिए दलाली के कार्य में संलिप्त थे।
#Jharkhand : झारखंड में ईडी की फिर से बड़ी कार्रवाई।
दो ठिकानों पर चल रही ED की RAID
प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव के हरमू स्थित आवास पर चल रही है छापेमारी।@dir_ed #JharkhandNews #BigBreaking #ED #EDRaid pic.twitter.com/B0z0wqSP8f पढ़ें :- झारखंड में मांस-मछली की दुकान चलाने से पहले NOC जरूरी, नए नियम से बदलेगा कारोबार
— India Voice (@indiavoicenews) May 25, 2022
पिछले दिनों ईडी ने जब पूजा सिंघल व साहिबगंज डीएमओ विभूति कुमार से पूछताछ की तो उनको अहम जानकारियां मिली थी। इस पूछताछ में ईडी को प्रेम प्रकाश के खिलाफ कई साक्ष्य मिले थे। उसी जानकारी को आधार बनाते हुए ईडी ने इस छापेमारी को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में ईडी द्वारा रांची स्थिति उनके आवास, बनारस व सासाराम के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है।
सूत्रों ने बताया कि राज्य में सरकारी महकमें में होने वाले तबादलों में प्रेम प्रकाश सक्रिय भूमिका निभाते थे। इन तबादलों में होने वाली अवैध कमाई का पूरा लेखा जोखा प्रेम प्रकाश के द्वारा ही मैनेज किया जाता था।
भाजपा नेता निशिकांत दूबे ने पूर्व में सरकार के अवैध कार्यों के उजागर करने वाले ट्वीट में प्रेम भाइय लिखकर इनका कई बार जिक्र किया था।
पढ़ें :- रांची में परिसीमन के विरोध में आदिवासी महाजुटान, मोरहाबादी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
प्रेम प्रकाश के यहाँ आख़िर @dir_ed पहुँच गया । प्रेम भइया झारखंड के खेल के शातिर खिलाड़ी हैं,नेता,अधिकारी सब इनके जेब में,अमित भैया के तो सर्वे सर्वा। ट्रांसफ़र पोस्टिंग बिना इनकी मर्ज़ी के नहीं । आगे का इंतज़ार
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) May 25, 2022