1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः उन्नाव में युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, सनसनी

यूपीः उन्नाव में युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, सनसनी

यूपी के उन्नाव जिले में नेशनल हाइवे किनारे युवक की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। कानपुर-लखनऊ हाइवे स्थित त्रिभुवन खेड़ा के पास खाली प्लाट में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर लाश यहां फेंक दी गई है।

By Rakesh 

Updated Date

उन्नाव। यूपी के उन्नाव जिले में नेशनल हाइवे किनारे युवक की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। कानपुर-लखनऊ हाइवे स्थित त्रिभुवन खेड़ा के पास खाली प्लाट में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिल रही स्पेशल ट्रेनिंग, अब सड़क हादसों में बचेंगी जानें

आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर लाश यहां फेंक दी गई है। सूचना पर ग्रामीणों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। सीओ सिटी व इंस्पेक्टर समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस जांच पड़ताल कर शिनाख्त कराने में जुट गई है। साथ ही डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है।

पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-लखनऊ हाइवे स्थित त्रिभुवन खेड़ा के पास की है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com