Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ः कांकेर में भारी बारिश से  बस स्टैंड डूबा, सड़कें बनीं तालाब, यात्री हो रहे परेशान

छत्तीसगढ़ः कांकेर में भारी बारिश से  बस स्टैंड डूबा, सड़कें बनीं तालाब, यात्री हो रहे परेशान

By Rakesh 

Updated Date

कांकेर। कांकेर जिला मुख्यालय में भारी बारिश ने नगरपालिका की साफ-सफाई की पोल खोल कर रख दी है। शहर में हुई बारिश से सड़कों और गलियों में जलभराव से सड़कें तालाब में तब्दील नजर आईं। वहीं दूसरी ओर नए बस स्टैंड पर भी जलभराव से यात्री परेशान नजर आए।

पढ़ें :- 2027 से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर लागू हो सकते हैं नए नियम, सिम हटाते ही बंद हो सकता है अकाउंट एक्सेस

नगर पालिका परिषद के स्वच्छता अभियान की पोल खुली

बारिश के मौसम में नगर पालिका परिषद के स्वच्छता अभियान की पोल खुल रही है। हर साल नगर पालिका परिषद में लाखों रुपए का बजट खर्च कर शहर के नालों की साफ-सफाई की व्यवस्था की जाती है, लेकिन चंद मिनटों की बारिश ही नगर पालिका परिषद के स्वच्छता अभियान की पोल खोल कर रख देती है।

जिसकी वजह से सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं और आवागमन घंटों बाधित होता है। यही नहीं सड़कों पर बने गड्ढों से आवागमन करने वाले लोग भी चोटिल हो जाते हैं। बरसात आने के बाद सड़क से निचले हिस्से में नया बस स्टैंड होने के चलते पानी का जलभराव रोडवेज परिसर में हो जाता है।

जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है तो वही बस स्टैंड के पीछे गंदगी का अंबार लगा हुआ है और नालियों की कई महीनो से साफ सफाई नहीं हुई है। नालियां बजबजाती हुई दिखाई दे रही हैं। जिसकी बदबू से रहवासियों और यात्रियों को तकलीफों का सामना करना पड़ा रहा है।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 2 महिलाओं समेत 4 अन्य आरोपी गिरफ्तार
Advertisement