Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः  यमुनानगर में कार नहर में गिरी, बाल-बाल बचे सवार

हरियाणाः  यमुनानगर में कार नहर में गिरी, बाल-बाल बचे सवार

By Rakesh 

Updated Date

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में तेज रफ्तार कार यमुना नहर में गिर गई। जिसमें चार युवक सवार थे। चारों गाड़ी डूबने से पहले ही सकुशल बाहर निकल आए। शनिवार शाम को यमुनानगर के बूडिया क्षेत्र में बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार नियंत्रण खोने से पश्चिमी यमुना नहर में गिर गई। कार पानी में डूब गई।

पढ़ें :- हरियाणाः ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत, परिजनों में कोहराम

बताया जाता है कि कार में क्षेत्र के खदरी इलाके के कुछ युवक थे। हादसा देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने शोर मचाया। आनन-फानन में कार में सवार चार युवकों को सकुशल बाहर निकाल दिया गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। उसे भी नहर से निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि सभी युवक पास के ही गांव खदरी क्षेत्र  के रहने वाले थे। यह सभी कार से जगाधरी की ओर से आ रहे थे। जब वह बूडिया नहर पुल के पास पहुंचे।

कार की गति अधिक होने पर चालक उसे संभाल नहीं सका और आगे मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई। जिससे कार नहर में जा गिरी। हालांकि समय रहते लोगों ने शोर मचा दिया। युवक भी कार के शीशे तोडक़र बाहर निकल आए। बाद में पुलिस पहुंची और कार को बाहर निकलवाया। बूडि़य़ा थाना प्रभारी भूपेंद्र राणा ने बताया कि कार में चार युवक थे। सभी को सकुशल निकाल लिया गया।

Advertisement