नई दिल्ली। ओडिशा में जो ट्रेन हादसा हुआ था सबके जहन में अभी भी है कई सवाल विपक्ष उठा रहा है विपक्ष लगातार रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा है ऐसे में अब जांच की आंच तेज हो चुकी है सीबीआई घटनास्थल पर पहुंची है और जायजा ले रही है किस तरीके की गड़बड़ी हुई कहां, किसने किसके द्वारा यह हरकत की गई हर एक एंगल से उनके जरिए जांच की जा रही है। इंटरलॉकिंग का भी मुद्दा निकलकर सामने आया था किसके जरिए यह बदला गया किसका हाथ है क्योंकि शक की सुई सीधे इसी तरफ जा रही है कि किसी शख्स ने इंटरलॉकिंग चेंज की थी अगर यह बदलाव नहीं होता तो शायद तकरीबन 280 लोगों की जान बच जाती कोई परिवार उजड़ता नहीं।
पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार
कैसे हुआ हादसा?
बता दें कि बालासोर में बहानगा बाजार स्टेशन के पास यह हादसा हुआ था चेन्नई से हावड़ा जा रही 12841 कोरोमंडस लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी। इसके बार उसके तमाम डिब्बे पटरी से उतर गए और पास की लाइन से गुजर रही यशवंतपुर हावड़ा एक्सप्रेस से टकरा गई और इस पूरे हादसे में तकरीबन 280 लोगों की जान चली गई है जबकि 1100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है। अभी कुछ शव ऐसे है जिनकी पहचना नहीं हुई है।
पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ
कांग्रेस ने मांगा रेल मंत्री से इस्तीफा
इस पूरे हादसे के बाद कांग्रेस की तरफ से लगातार रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग की जा रही है। इस मामले में कांग्रेस की तरफ से पीएम मोदी को ज्ञापन भी सौंपा गया था। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि अगर रेल मंत्री के अंदर थोड़ी भी शर्म बची है तो इस्तीफा दे दे।
पीएम मोदी हादसे वाले जगह पर गए थे
बता दें कि पीएम मोगी खुद इस हादसे पर नजर बनाए हुए थे बैठक उनके द्वारा की जा रहा थी सिर्फ इतना ही नहीं देश के मुखिया खुद घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया और घायलों का हालचाल जाना।