मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

महोबा में पुलिस ने कार से बरामद की लाखों की नगदी, लोकसभा चुनाव को लेकर हो रही सघन चेकिंग

HO BUREAU

उड़नदस्ता टीम ने दिल्ली नंबर की कार से लाखों की नगदी बरामद की है। टीम ने रुपए का लेखा जोखा न मिलने पर कोषागार में जमा करा दिया है। लोकसभा चुनाव के तहत सघन चेकिंग चल रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर महोबा में उड़नदस्ता टीम ने चेकिंग के दौरान लाखों रूपये की नकदी बरामद की है।

police
शेयर करें

महोबा। उड़नदस्ता टीम ने दिल्ली नंबर की कार से लाखों की नगदी बरामद की है। टीम ने रुपए का लेखा जोखा न मिलने पर कोषागार में जमा करा दिया है। लोकसभा चुनाव के तहत सघन चेकिंग चल रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर महोबा में उड़नदस्ता टीम ने चेकिंग के दौरान लाखों रूपये की नकदी बरामद की है।

उड़नदस्ता टीम ने दिल्ली नंबर की कार में बैठे दोनों युवकों से जब नकदी को लेकर बात की तो दोनों संतोषजनक जवाब न सके। जिसके बाद टीम ने जब्त रकम को कोषागार में जमाकर दिया है। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन विभाग न केवल सख्ती बरत रहा है बल्कि संवेदनशील स्थानों सहित मुख्य मार्गों और जिले के बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।

चुनाव के दौरान गड़बड़ी को रोकने के लिए महोबा मुख्यालय में तैनात एफएसटी टीम प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने कोतवाली क्षेत्र के झलकारी बाई तिराहे पर जब चरखारी की तरफ जा रही कार को रोककर चैक किया तो कार से 4 लाख़ 82 हज़ार की नकदी बरामद हुई।

वाहन में बैठे खरेला थाना क्षेत्र के बराय निवासी कल्याण बरामद पैसे का लेखा-जोखा ना दे सके। इसके बाद उड़नदस्ता प्रभारी ने बरामद चार लाख 82 हजार नकदी को महोबा के कोषागार में जमा कर दिया। कल्याण ने बताया कि वह जमीन बेचकर आ रहा है लेकिन वह बरामद नकदी से जुड़ा कोई अभिलेख टीम को नहीं दिखा सका। जिसके बाद उसका जब्त पैसा कोषागार में जमा करा दिया गया है।

शेयर करें