रामपुर। रामपुर के थाना अजीमनगर क्षेत्र के गांव खोद में सनसनीखेज घटना सामने आई है। बहशी व्यक्ति ने एक के बाद एक कई लोगों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक 13 साल का बच्चा भी है।
बुजुर्ग राजा चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पेट में चाकू से कई वार किए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। रामपुर जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र के खोद के चौराहे पर मार्केट बनी हुई है जिसमें काफी दुकानें हैं।
वहां पर अचानक एक अनजान व्यक्ति ने साइकिल पंचर की दुकान चला रहे अमीर अहमद नाम के बुजुर्ग पर चाकू से हमला कर दिया। बुज़ुर्ग अमीर अहमद अपनी जान बचाने के लिए भागा, लेकिन तब तक कई वार उनके पेट में हमलावर कर चुका था। इसके बाद कई लोगों पर भी हमलावर ने चाक़ू से हमला कर दिया।