मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः टायर की दुकान में भीषण आग, 50 लाख का माल राख

HO BUREAU

शाहबाद मारकंडा बस स्टैंड के सामने सैनी टायर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग से करीब 50 लाख तक का नुकसान हो गया। शाहाबाद में बस स्टैंड के सामने सैनी टायर के गोदाम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई जिससे लाखों के टायर जलकर राख हो गए।

fire
शेयर करें

कुरुक्षेत्र। शाहबाद मारकंडा बस स्टैंड के सामने सैनी टायर की दुकान में भीषण  आग लग गई। आग से करीब 50 लाख तक का नुकसान हो गया। शाहाबाद में बस स्टैंड के सामने सैनी टायर के गोदाम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई जिससे लाखों के टायर जलकर राख हो गए।

गोदाम के मालिक ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। इसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना देने के बाद लगभग 40 मिनट तक गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंची।

शेयर करें