मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

संभल में खाना बनाते समय रसोई में लगी आग, महिला की जलकर मौत

HO BUREAU

यूपी के संभल जिले के चंदौसी कोतवाली इलाके में घर पर खाना बनाते रसोईघर में आग लग गई। जिससे महिला की जलकर मौत हो गई जबकि अग्निकांड में मृतका की भाभी बुरी तरह से झुलस गई। मौके पर दमकल विभाग ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना चंदौसी कोतवाली इलाके के लक्ष्मणगंज की है।

Kitchen caught fire
Kitchen caught fire
शेयर करें

संभल। यूपी के संभल जिले के चंदौसी कोतवाली इलाके में घर पर खाना बनाते रसोईघर में आग लग गई। जिससे महिला की जलकर मौत हो गई जबकि अग्निकांड में मृतका की भाभी बुरी तरह से झुलस गई। मौके पर दमकल विभाग ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना चंदौसी कोतवाली इलाके के लक्ष्मणगंज की है।

रविवार की रात करीब 9:00 बजे इसरार के घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसमें जलकर इसरार की बहन की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी बेबी गंभीर झुलस गई। चंदौसी के गोलागंज निवासी मुस्तकीम की 32 वर्षीय पत्नी रूबी रविवार को मोहल्ला लक्ष्मणगंज स्थित अपने भाई इसरार के घर पर पहुंची थी, जहां शाम के वक्त रूबी और उसकी भाभी बेबी रसोई में खाना बना रहीं थीं।

बताया जाता है कि खाना बनाते समय अचानक गैस के चूल्हे पर आग भड़क उठी और उसकी लपटें ऊंचाइयों को छूने लगी। इसी बीच बिजली के तार में भी करंट दौड़ने लगा। आग की चपेट में दोनों ननद और भाभी आ गईं लेकिन रूबी को आग ने बुरी तरह से अपने चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। दमकल विभाग ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।

शेयर करें