मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में आग से हजारों का सामान जलकर राख, तेज हवा से आठ किलोमीटर के दायरे में फैली आग  

HO BUREAU

यूपी के पीलीभीत जिले की पूरनपुर तहसील क्षेत्र के राजपुर में आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। तेज हवा के चलते आग करीब आठ किलोमीटर के दायरे तक फैल गई। घटना में सैकड़ों एकड़ नरई, भूसे के ढेर के अलावा कई झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। करीब पचास ट्रैक्टरों की मदद से किसान आग पर काबू पाने में जुटे रहे।

Pilibhit
शेयर करें

पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले की पूरनपुर तहसील क्षेत्र के राजपुर में आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। तेज हवा के चलते आग करीब आठ किलोमीटर के दायरे तक फैल गई। घटना में सैकड़ों एकड़ नरई, भूसे के ढेर के अलावा कई झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। करीब पचास ट्रैक्टरों की मदद से किसान आग पर काबू पाने में जुटे रहे।

जानकारी के बाद एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने टीम को मौके पर भेजकर जांच पड़ताल शुरू कराई। तहसील क्षेत्र का राजपुर गांव बराही रेंज के जंगल से सटा हुआ है। ग्रामीणों का कहना था कि रामकोट स्थित जंगल के नजदीक खड़े नरकुल से आग की शुरुआत हुई। इसके बाद खेतों में खड़ी नरई में पहुंच गई। तेज हवा के साथ आग ने विकराल रूप ले लिया।

चंद घंटे में आग सिमरा गांव तक करीब आठ किलोमीटर के दायरे में फैल गई। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग से सैकड़ों एकड़ नरई, विभिन्न क्षेत्रों में लगे सैकड़ों कुंतल भूसे के ढेर और कई झोपड़ियां जल गईं। क्षेत्रीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद ली गई तब काबू पाया जा सका। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया।

शेयर करें