मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

वृंदावन में कपड़े की दुकान में आग, हजारों का माल राख

HO BUREAU

यूपी के वृंदावन में शुक्रवार की देर रात कपड़े की एक दुकान में आग लगने से लाखों का माल राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। श्री बांके बिहारी मंदिर से 100 मीटर दूर स्थित दुकान में आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई और समय रहते आग पर काबू पा लिया।

fire in cloth shop
fire in cloth shop
शेयर करें

मथुरा। यूपी के वृंदावन में शुक्रवार की देर रात कपड़े की एक दुकान में आग लगने से लाखों का माल राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। श्री बांके बिहारी मंदिर से 100 मीटर दूर स्थित दुकान में आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई और समय रहते आग पर काबू पा लिया।

अगलगी की घटना वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के विद्यापीठ चौराहे से बांके बिहारी मंदिर को जाने वाले मुख्य रास्ते पर हुई। गनीमत रही कि जिस समय आग लगी उस समय श्री बांके बिहारी जी का मंदिर बंद हो गया था। रास्ते पर कुछ ही श्रद्धालु घूम रहे थे। जबकि अधिकांश दुकान बंद हो गई थीं।

शेयर करें