मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः मसूरी नालीकला के जंगलों में लगी भीषण आग, पांच घंटे बाद पाया काबू

Desk

मसूरी के दबियाना (ग्राम नालीकला मसूरी) गांव के आसपास के जंगल में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया । स्थानीय लोगों द्वारा जंगल में लगी आग की सूचना वन विभाग और फायर सर्विस को दी गई जिसके बाद वन विभाग और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और करीब 5 घंटे बाद आग पर काबू पाया।

fire
fire
शेयर करें

मसूरी। मसूरी के दबियाना (ग्राम नालीकला मसूरी) गांव के आसपास के जंगल में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया । स्थानीय लोगों द्वारा जंगल में लगी आग की सूचना वन विभाग और फायर सर्विस को दी गई जिसके बाद वन विभाग और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और करीब 5 घंटे बाद आग पर काबू पाया।

लोगों ने बताया कि जंगल में लगी आग मखनी धार पीपीसीएल गेट ग्राम झलकी मसूरी निवासी रमेश कुमार दास के घर के पास पहुंच गई। जिसके बाद घर में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया।

मसूरी डीएफओ अमित कवर ने बताया कि ग्राम नालीकला मसूरी के पास जंगल में अचानक आग लग गई थी जिसके बाद वन विभाग और फायर सर्विस के जवान मौके पर पहुंचे और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि जंगल में लगी आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग लगने से पेड़ों को नुकसान पहुंचा है।किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

शेयर करें