मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

संभल में दो दिन से लापता युवती का जंगल में मिला शव, घर से सामान लेने निकली थी बाजार

HO BUREAU

यूपी के संभल जिले में दो दिन से लापता युवती का जंगल में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना संभल जिले के बनियाठेर थाना इलाके की है। बनियाठेर थाना क्षेत्र के अलीपुर बुजुर्ग के जंगल में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना कर दी।

murder
murder
शेयर करें

संभल। यूपी के संभल जिले में दो दिन से लापता युवती का जंगल में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना संभल जिले के बनियाठेर थाना इलाके की है। बनियाठेर थाना क्षेत्र के अलीपुर बुजुर्ग के जंगल में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना कर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे। युवती की शिनाख्त प्रीति निवासी हनुमानगढ़ी चंदौसी के रूप में हुई। जहां उसका मायका था। युवती मायके आई थी। वह घर से बाजार सामान लेने गई थी, जहां से वह लापता हो गई। इस संबंध में युवती के पिता ने चंदौसी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

शेयर करें