मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Jaunpur : आपसी रंजिश में दिन दहाड़े युवक की हत्या, घर से उठा ले गए बदमाश, हत्या कर फेक गए शव

up bureau

उत्तरा प्रदेश के जौनपुर जिले के बदलापुर में आपसी रंजिश को लेकर दिन दहाड़े युवक की हत्या से सनसनी मच गई। परिजनों का आरोप घर से चार पहिया सवार बदमाशों ने युवक का अपहरण

Jaunpur : आपसी रंजिश में दिन दहाड़े युवक की हत्या, घर से उठा ले गए बदमाश, हत्या कर फेक गए शव
Jaunpur : आपसी रंजिश में दिन दहाड़े युवक की हत्या, घर से उठा ले गए बदमाश, हत्या कर फेक गए शव
शेयर करें

जौनपुर। उत्तरा प्रदेश के जौनपुर जिले के बदलापुर में आपसी रंजिश को लेकर दिन दहाड़े युवक की हत्या से सनसनी मच गई। परिजनों का आरोप घर से चार पहिया सवार बदमाशों ने युवक का अपहरण कर ले जाकर राड-सरिया, लाठी-डंडा से मारपीट कर सड़क किनारे फेंक कर भाग गए। पुलिस घायल युवक को अस्प्ताल ले गयी। चिकित्सक ने देख कर मृत घोषित कर दिया। हत्या की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस जबरन शव का अंतिम संस्कार करने का दबाव बना रही है।

जानकारी के मुताबिक बदलापुर थाना कोतवाली क्षेत्र के ऊदपुर घाटमपुर निवासी अवनीश सिंह का इकलौता पुत्र 26 वर्षीय हर्षित ऊर्फ साहिल सिंह को चार पहिया सवार बदमाशों ने घर उठा लिए। बेटे को घर से ले जाते देख मां चिल्लाते गाड़ी के पीछे भागी। लगभग एक घंटे बाद घर लगभग दो किमी दूर उक्त मोड़ के पास युवक को छोड़कर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को सीएचसी ले गयी। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी।

जौनपुर पुलिस संभावित बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दे रही है। थाना पुलिस ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी। वही जौनपुर में इन‌ दिनों बढ़ते अपराध को देख एक बात तो साफ है कि बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नहीं आय दिन लूट हत्या अपहरण जैसी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।

शेयर करें