मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में कथा वाचक की हत्या में खुलासा, खून के मामले में करीबी शामिल

up bureau

राजधानी लखनऊ के दुबग्गा मौरा खेड़ा गांव में कथा वाचक पुरोहित हरिशरण महाराज उर्फ राम शरण शुक्ल रविवार रात लहूलुहान हालत में घर में पड़े मिले। हत्यारे उनको मारने के इरादे से ही घर में घुसे थे

शेयर करें

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के दुबग्गा मौरा खेड़ा गांव में कथा वाचक पुरोहित हरिशरण महाराज उर्फ राम शरण शुक्ल रविवार रात लहूलुहान हालत में घर में पड़े मिले। हत्यारे उनको मारने के इरादे से ही घर में घुसे थे, क्योंकि घर में चोरी या लूट की घटना नहीं हुई है।

घर के बगल में ही बेटी के घर मौजूद उनकी पत्नी ने घर की टीन पर कुछ लोगों के फांदने की आवाज सुनकर डर गई। अनहोनी की आशंका पर पति के घर पहुंची और मोबाइल की टार्च जलाकर देखा तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।

ट्रॉमा ले जाते वक्त हुई मौत

परिजनों का कहना है कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, पुलिस का कहना है कि ट्रॉमा ले जाते वक्त मौत हुई है। बेटे का आरोप है कि पुलिस ने घटना में बदमाशों के घर में घुसने कर हत्या करने की बात को घुमा रही है। इसीलिए कमजोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस हत्या में संपत्ति और पारिवारिक विवाद की बात कह रही है। जबकि परिजन इसको सिरे से खारिज कर रहे हैं, लेकिन हत्या में किसी जानकार होने की बात पर हामी भरी है।

शेयर करें