मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बरेली में लूटपाट का विरोध करने पर महिला को मारी गोली, मौत, पति गंभीर

HO BUREAU

यूपी के बरेली जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बदमाशों ने सरेशाम दंपती के साथ लूटपाट की। इस दौरान विरोध करने पर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पति को भी पीटा, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक पत्नी को उसके मायके से पति मोटरसाइकिल पर लेकर घर आ रहा था।

firing
firing
शेयर करें

बरेली। यूपी के बरेली जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बदमाशों ने सरेशाम दंपती के साथ लूटपाट की। इस दौरान विरोध करने पर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पति को भी पीटा, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे  अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक पत्नी को उसके मायके से पति मोटरसाइकिल पर लेकर घर आ रहा था।

वारदात से  गुस्साई भीड़ ने दुनका पुलिस चौकी में जमकर हंगामा किया। भीड़ इतनी आक्रोशित थी कि लोग सड़क पर पड़े महिला के शव को उठाने नहीं दे रहे थे। हंगामा देखते हुए आधा दर्जन थानों की पुलिस, एसएसपी और एसपी नॉर्थ मौके पर मौजूद थे। वारदात शाही थाना क्षेत्र के दुनका पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर हुई।

शेयर करें