1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर में ई-रिक्शा चार्ज करते समय घर में लगी आग, दो बच्चों की मौत

गोरखपुर में ई-रिक्शा चार्ज करते समय घर में लगी आग, दो बच्चों की मौत

यूपी के गोरखपुर जिले में ई-रिक्शा चार्ज करते समय से घर में आग लग गई, जिससे दो मासूम जिंदा जल गए। अगलगी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रामपुर नया गांव की है। आग लगने से सात लोग झुलस गए, जबकि चार की हालत गंभीर है। घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

By HO BUREAU 

Updated Date

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर जिले में ई-रिक्शा चार्ज करते समय से घर में आग लग गई, जिससे दो मासूम जिंदा जल गए। अगलगी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रामपुर नया गांव की है। आग लगने से सात लोग झुलस गए, जबकि चार की हालत गंभीर है। घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- लखनऊ अग्निकांड: केजीएमयू में भर्ती 5 बच्चों को मिली छुट्टी

रामपुर नयागांव निवासी राम जी जायसवाल के घर ई-रिक्शा चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बगल में खड़ी मोपेड की टंकी में धमाका हो गया, जिससे आग पूरे घर में फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। अग्निकांड में 8 साल की अंशिका जायसवाल और 3 साल की अनवी की मौत हो गई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com