Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बुलंदशहर में विदेशी पक्षी और जीवों की तस्करी का पर्दाफाश, मध्य प्रदेश से आई वन विभाग की टीम ने मारा छापा, विदेशी केकड़े, बिच्छू, सांप सहित कई जीव बरामद

बुलंदशहर में विदेशी पक्षी और जीवों की तस्करी का पर्दाफाश, मध्य प्रदेश से आई वन विभाग की टीम ने मारा छापा, विदेशी केकड़े, बिच्छू, सांप सहित कई जीव बरामद

यूपी के बुलंदशहर में पुलिस ने विदेशी पक्षी और जीवों की तस्करी का पर्दाफाश किया है। सूचना पर मध्य प्रदेश से आई वन विभाग की टीम ने छापा मारा। छापे में ड्रेगन समेत 11 प्रजातियों के 50 से अधिक जीव बरामद किए गए। मध्य प्रदेश वन विभाग की टीम विदेशी केकड़े, बिच्छू, सांप, चील, ड्रेगन, कलरफुल बर्ड्स और पैरट बरामद कर अपने साथ ले गई।

By HO BUREAU 

Updated Date

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में पुलिस ने विदेशी पक्षी और जीवों की तस्करी का पर्दाफाश किया है। सूचना पर मध्य प्रदेश से आई वन विभाग की टीम ने छापा मारा। छापे में ड्रेगन समेत 11 प्रजातियों के 50 से अधिक जीव बरामद किए गए। मध्य प्रदेश वन विभाग की टीम विदेशी केकड़े, बिच्छू, सांप, चील, ड्रेगन, कलरफुल बर्ड्स और पैरट बरामद कर अपने साथ ले गई।

पढ़ें :- बुलंदशहर में कार में लगी आग, 9 श्रद्धालु झुलसे

फारेस्ट टीम ने मौके से जीवों की देखभाल करने वाले एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि व्यापारी बिना रजिस्ट्रेशन विदेशी पक्षी और जीवों की खरीद बिक्री करता था। तीन घंटे से अधिक चले ऑपरेशन में मध्य प्रदेश फारेस्ट विभाग को बड़ी सफलता मिली। बुलंदशहर सिटी कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर रोड पर विदेशी जीव और पक्षियों की तस्करी का धंधा चल रहा था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com