मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में ऑपरेशन लंगड़ाः मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, बाइक व तमंचा बरामद

HO BUREAU

यूपी में बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। इसी अभियान के तहत मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि डिबाई कोतवाली क्षेत्र के बदरपुर बंबा पर दो बदमाश मौजूद हैं।

police encounter
police encounter
शेयर करें

बुलंदशहर। यूपी में बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। इसी अभियान के तहत मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि डिबाई कोतवाली क्षेत्र के बदरपुर बंबा पर दो बदमाश मौजूद हैं।

इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रणसिंह ने अपनी टीम के साथ बदमाशों की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि अंधेरे का लाभ उठा कर एक बदमाश फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान पहासू निवासी दीपक के रूप में हुई। जबकि श्याम उर्फ सुक्का भाग जाने में सफल हो गया। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से मोटरसाइकिल, एक तमंचा बरामद हुआ है।

शेयर करें