Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलिया में NIA ने कई ठिकानों पर मारा छापा, मोबाइल फोन, सिम कार्ड समेत आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद

बलिया में NIA ने कई ठिकानों पर मारा छापा, मोबाइल फोन, सिम कार्ड समेत आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद

नक्सलियों के बढ़ते दायरे के इनपुट पर बलिया में कई ठिकानों पर  NIA की टीम ने छापा मारा। 16 अगस्त 2023 को STF ने बलिया से एक महिला नक्सली तारा देवी सहित पांच नक्सलियों को दबोचा था। इसके बाद पूरी जांच NIA को ट्रांसफर कर दी गई थी। गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ के आधार पर NIA छापेमारी कर रही है।

By HO BUREAU 

Updated Date

बलिया। नक्सलियों के बढ़ते दायरे के इनपुट पर बलिया में कई ठिकानों पर  NIA की टीम ने छापा मारा। 16 अगस्त 2023 को STF ने बलिया से एक महिला नक्सली तारा देवी सहित पांच नक्सलियों को दबोचा था। इसके बाद पूरी जांच NIA को ट्रांसफर कर दी गई थी। गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ के आधार पर NIA छापेमारी कर रही है।

पढ़ें :- बुलंदशहर में विदेशी पक्षी और जीवों की तस्करी का पर्दाफाश, मध्य प्रदेश से आई वन विभाग की टीम ने मारा छापा, विदेशी केकड़े, बिच्छू, सांप सहित कई जीव बरामद

शक के आधार पर NIA की टीम ने कुछ लोगों को नोटिस भी जारी किया है। उनके मोबाइल फोन को भी टीम ने जब्त कर लिया है। 19 अप्रैल को NIA आफिस लखनऊ में DYSP रश्मि शुक्ला के सामने पूछताछ के लिए बुलाया गया है। बलिया मे 16 अप्रैल 2023 को STF ने उत्तर प्रदेश में प्रतिबंधित CPI माओवादी नक्सल संघटन से जुड़े पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया था।

जिसमें एक महिला नक्सली तारा देवी, जो बहुचर्चित मधुबनी बैंक डकैती में भी शामिल थी, उसे गिरफ्तार किया गया था। बाद में पूरी जांच STF ने NIA को सौंप दी थी। उसी FIR के मामले में आज NIA की टीम ने कई ठिकानों पर छापेमारी की है।

कुछ लोगों को नोटिस जारी कर लखनऊ NIA के आफिस में 19 अप्रैल को तलब किया गया है। विनोद राम को नोटिस जारी किया गया है। विनोद राम ने बताया कि सुबह NIA की टीम उसके घर आई थी। उससे पूछताछ कर रही थी। उसके घर की तलाशी ली और जाते वक्त उसके मोबाइल फोन अपने साथ ले गई। नोटिस देकर पूछताछ के लिए लखनऊ बुलाया गया है।

पढ़ें :- हापुड़ में पूर्व IAS दिनेश गोयल की फर्म पर जीएसटी विभाग की छापेमारी, 25 करोड़ की कर चोरी पकड़ी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com