मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

केंद्रीय बजटः मोबाइल फोन और आयातित सोना-चांदी के दाम घटेंगे, पीवीसी फ्लेक्स बैनर होगा महंगा

HO BUREAU

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार (23 जुलाई) को मोदी 3.0 का पहला बजट पेश किया। इसमें सीतारमण ने कई अहम उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने और घटाने का एलान किया है।

nirmala sitaraman
nirmala sitaraman
शेयर करें

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार (23 जुलाई) को मोदी 3.0 का पहला बजट पेश किया। इसमें सीतारमण ने कई अहम उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने और घटाने का एलान किया है।

ये चीजें होंगी सस्ती

  1. मोबाइल फोन और पार्ट्स- पीसीबी और मोबाइल फोन चार्जर पर कस्टम ड्यूटी 15 फीसदी घटी।
  2. कैंसर से जुड़ी तीन दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाई गई।एक्सरे ट्यूब और फ्लैट पैनल डिटेक्टर पर भी आयात शुल्क हटाया गया।
  3. 25 आवश्यक खनिजों पर सीमा शुल्क नहीं।
  4. सोलर सेल और सोलर पैनल के निर्माण की वस्तु पर टैक्स में छूट।
  5. सोने और चांदी पर सीमा शुल्क घटाकर छह फीसदी किया गया।
  6. प्लैटिनम पर सीमा शुल्क घटकर अब 4 फीसदी हुआ।

ये होंगी महंगी

  1. पीवीसी फ्लेक्स बैनर का आयात करना महंगा होगा।
  2. कुछ दूरसंचार उपकरणों का आयात महंगा होगा। मेक इन इंडिया के तहत देश में बने सस्ते घरेलू उत्पादों को बढ़ावादेने के लिए सरकार का एलान।

केंद्र सरकार ने बिहार के लिए खोला पिटारा, 26 हजार करोड़ की सौगात

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2024-25 का आम बजट पेश कर रही हैं। इस बजट में किसानों, युवाओं के लिए बड़े एलान किए गए हैं। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला लेकिन केंद्र सरकार ने बिहार को कई सौगात दिया है। वित्त मंत्री ने संसद में बिहार की सड़क-संपर्क परियोजनाओं के लिए 26 हजार करोड़ देने का एलान किया है। इससे पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे, बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का विकास होगा। बोधगया, राजगीर, वैशाली और दरभंगा सड़क संपर्क परियोजनाओं का भी विकास होगा।

शेयर करें