मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

हरदोई में बदमाशों ने कार सवार युवकों से सोने की चेन व 47 हजार नकदी लूटी

HO BUREAU

यूपी के हरदोई जिले के संडीला कोतवाली इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने कार सवारों से मारपीट कर नकदी व सोने की चेन लूट ली। कारसवारों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एडिशनल एसपी ने बताया कि शीघ्र ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

victim
victim
शेयर करें

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले के संडीला कोतवाली इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने कार सवारों से मारपीट कर नकदी व सोने की चेन लूट ली। कारसवारों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एडिशनल एसपी ने बताया कि शीघ्र ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

कछौना थाना क्षेत्र के कुकुही गांव निवासी शिवम सिंह अपने साथी ज्ञानपुर गांव के रहने वाले विकास शुक्ला के साथ कार से संडीला आ रहे थे। संडीला कस्बे के बाबा हजारा मोहल्ले के पास बदमाश मौजूद थे।

इसी बीच दो बाइकों पर सवार चार लोग आए और कार के शीशे को पीटने के बाद शिवम से मारपीट की और शिवम के गले में पड़ी सोने की चेन व गाड़ी में रखे 47 हजार रुपये छीन लिए। इस दौरान एक युवक को शिवम व विकास ने पकड़ लिया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। जबकि उसके अन्य साथी भाग निकलने में सफल रहे।

शेयर करें