1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Fatehpur : तमंचे की नोक पर दिनदहाड़े बीसी संचालक से लूट

Fatehpur : तमंचे की नोक पर दिनदहाड़े बीसी संचालक से लूट

यूपी के फतेहपुर जिले में बीसी संचालक से दिन दहाड़े लाखों रुपए लूट की वारदात से मचा हड़कंप वही कानून व्यवस्था पर भी उठ रहे सवाल। आपको बता दे बाइक पर सवार 3 अज्ञात बदमाशों ने तमंचे की नोक पर बीसी संचालक से लूट की वारदात को अंजाम देकर

By up bureau 

Updated Date

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले में बीसी संचालक से दिन दहाड़े लाखों रुपए लूट की वारदात से मचा हड़कंप वही कानून व्यवस्था पर भी उठ रहे सवाल। आपको बता दे बाइक पर सवार 3 अज्ञात बदमाशों ने तमंचे की नोक पर बीसी संचालक से लूट की वारदात को अंजाम देकर घटना स्थल से फरार हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घटना के अनावरण के लिए टीमों का गठन किया गया है।

पढ़ें :- 'संतों और मठ-मंदिरों के खिलाफ रचा जा रहा षड्यंत्र': धीरेंद्र शास्त्री

यूपी के फतेहपुर जिले के डोडिया गांव के रहने वाले कमलेश के साथ बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में रोक कर तमंचे की नोक पर लाखों रुपए की लूट अंजाम दिया। आपको बता दें कि कमलेश प्रेम नगर में ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करते हैं बैंक से पैसे निकाल कर लाए थे और अपने मां के साथ प्रेम नगर जा रहे थे तभी रास्ते में आरामपुर बसई के समीप अज्ञात बदमाश बाइक में टक्कर मार कर उनको गिरा दिया गया और तमंचे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पुलिस के उच्च अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए घटना के अनावरण के लिए एसओजी,सर्विलांस व थाने की टीम का गठन किया गया पुलिस के द्वारा शीघ्र घटना का अनावरण करने की बात कही जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com