मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

दुकान बंदकर घर जा रहे किराना व्यापारी से बाइक सवार 4 बदमाशों ने की 3.50 लाख रुपये की लूट

up bureau

राजधानी लखनऊ में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है। रविवार की रात वजीरगंज थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में बाइक सवार 4 बदमाशों

लखनऊ किराना व्यापारी से बाइक सवार 4 बदमाशों ने की लूट
लखनऊ किराना व्यापारी से बाइक सवार 4 बदमाशों ने की लूट
शेयर करें

लखनऊ : राजधानी लखनऊ में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है। रविवार की रात वजीरगंज थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में बाइक सवार 4 बदमाशों ने किराना व्यापारी से 3.50 लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद फरार हो गए। घटना उस वक्त हुई जब व्यापारी दुकान बंदकर स्कूटी से घर जा रहा था। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

पीड़ित व्यापारी हरिद्वारी लाल वर्मा ने बताया कि रात में वह अपने साथी के साथ दुकान बंद करके स्कूटी से घर जा रहे थे। शास्त्री नगर मोड़ के पास उन्हें करीब 4 लोग मोटरसाइकिल पर बैठे हुए दिखाई दिए। इनमें से एक ने उन्हें झपट्टा मारकर स्कूटी से गिरा दिया। व्यापारी के स्कूटी से गिरने के बाद बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 3.50 लाख रुपये थे। घटना के बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. इंस्पेक्टर वजीरगंज दिनेश चंद्र मिश्र समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही घटना के खुलासे का दावा किया है। बदमाशों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गईं हैं।

वहीं राजधानी में लगातार हो रहीं वारदातों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। व्यापारी से लूट के ठीक एक दिन पहले पुलिस ने इटौंजा में गल्ला व्यापारी से की गई लूट में मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। वहीं दूसरी ओर पिछले दिनों इंदिरा नगर में लूट के दौरान पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी की हत्या की घटना कर दी गई थी। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें