मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल इनामी गिरफ्तार, साथी फरार

HO BUREAU

बाराबंकी पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें 20 हजार के इनामी बदमाश ओमप्रकाश रावत उर्फ संतोष उर्फ ओपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस के रोकने पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

police
police
शेयर करें

बाराबंकी। बाराबंकी पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें 20 हजार के इनामी बदमाश ओमप्रकाश रावत उर्फ संतोष उर्फ ओपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस के रोकने पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया। पकड़ा गया आरोपी ओमप्रकाश रावत सीतापुर का निवासी है। पुलिस को उसके पास से 10 हजार नकद, तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ बाराबंकी व सीतापुर में लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। फरार बदमाश शादाब भी सीतापुर का निवासी है।

शेयर करें