मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में बदमाशों ने किराना व्यापारी से लूटे साढ़े तीन लाख, बिक्री के पैसे लेकर जा रहे थे घर

HO BUREAU

यूपी की राजधानी लखनऊ में बदमाशों ने किराना व्यापारी से साढ़े तीन लाख लूट लिया। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों की धड़पकड़ शुरू कर दी। बाइक से आए 4 बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

robbery
robbery
शेयर करें

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में बदमाशों ने किराना व्यापारी से साढ़े तीन लाख लूट लिया। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों की धड़पकड़ शुरू कर दी। बाइक से आए 4 बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

बताया जाता है कि किराना व्यापारी हरिद्वारी लाल वर्मा रात में दुकान बंद कर बिक्री के रुपयों से भरा बैग लेकर घर जा रहे थे। उनके साथ भाई मुरारी लाल वर्मा भी थे। इसी दौरान घर लौट रहे व्यपारी से बदमाशों ने लाखों की लूट कर ली।

बदमाशों ने स्कूटी पर बैठे व्यापारी हरिद्वारी लाल वर्मा को धक्का देकर स्कूटी से गिरा दिया। स्कूटी से गिरने के बाद बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। घटना वज़ीरगंज थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर तिराहे पर हुई।

शेयर करें