मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंडः पुलिस और बदामशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, तीन फरार

HO BUREAU

ढोर डंगर चुराने वाले बदमाशों के साथ शुक्रवार की देर रात हरिद्वार पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इस दौरान मौका पाकर उसके तीन साथी फरार हो गए।

police encounter
police encounter
शेयर करें

रुड़की। ढोर डंगर चुराने वाले बदमाशों के साथ शुक्रवार की देर रात हरिद्वार पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इस दौरान मौका पाकर उसके तीन साथी फरार हो गए।

हरिद्वार पुलिस की थाना झबरेड़ा क्षेत्रांतर्गत ढोर-डंगर चुराने वाले बदमाशों के साथ झबरेडा मंगलौर नहर पटरी में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड में बोलर पुत्र तालिब निवासी ग्राम चांदपुर गागलहेड़ी सहारनपुर के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए।

शेयर करें