मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

ललितपुर में नाग-नागिन का जोड़ा खेतों में अटखेलियां करते मिला, लोगो ने कैमरे में किया कैद

HO BUREAU

यूपी के ललितपुर जिले के मड़ावरा कस्बे ग्राम सोंरई में एक नाग- नागिन का जोड़ा खेतों में अटखेलियां करते देखा गया। खुले मैदान में करीब एक घंटे तक एक- दूसरे से लिपटकर उछलते रहे। यह अद्भुत नजारा पास में बने घर की छत से कुछ लोगों ने छुपकर अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया।

शेयर करें

ललितपुर। यूपी के ललितपुर जिले के मड़ावरा कस्बे ग्राम सोंरई में एक नाग- नागिन का जोड़ा खेतों में अटखेलियां करते देखा गया। खुले मैदान में करीब एक घंटे तक एक- दूसरे से लिपटकर उछलते रहे। यह अद्भुत नजारा पास में बने घर की छत से कुछ लोगों ने छुपकर अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया।

मड़ावरा कस्बे के सोंरई के समीप एक अद्भुत नजारा देखने को मिला है,जहां खेतों के बीच सूनसान इलाके में दो सर्पों का जोड़ा करीब एक घंटे तक आलिंगन करते दिखे। लोगों का कहना है कि यह नाग- नागिन का जोड़ा है,जो सावन का महीना आने से पहले सुहाने मौसम का आनंद उठाते हुए मिलाप कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना था कि नाग- नागिन के जोड़े शुभ संकेत देते हैं।

शेयर करें