बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर जिले के ककोड़ में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। खेत में लहूलुहान अवस्था में शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान आजमपुर हुसैनपुर निवासी गजेन्द्र सिंह उर्फ गजन के रूप में हुई।
मृतक नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। युवक की हत्या सिर पर वजनदार हथियार से प्रहार कर की गई थी। ककोड़ कोतवाली के आजमपुर हुसैनपुर गांव में मिला गजेंद्र का शव।