मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

जंगल में लगी आग, हज़ारों सागौन के पेड़ जले, लाखों का नुकसान

HO BUREAU

यूपी के रायबरेली जिले में अराजकतत्वों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यहां शहर की सीमा से लगे वन विभाग के जंगल में किसी ने आग लगा दी। आग लगने से हज़ारों सागौन के पेड़ उसकी चपेट में आ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद तड़के तक आग पर काबू पाया।

fire
शेयर करें

रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले में अराजकतत्वों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यहां शहर की सीमा से लगे वन विभाग के जंगल में किसी ने आग लगा दी। आग लगने से हज़ारों सागौन के पेड़ उसकी चपेट में आ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद तड़के तक आग पर काबू पाया।

घटना भदोखर थाना इलाके के शारदा नहर रिंग रोड की है। यहां शहर की सीमा से लगा वन विभाग का जंगल है। इसमें लाखों सागौन के पेड़ लगे हैं। इसके किनारे-किनारे झाड़ियां हैं।

मंगलवार देर रात किसी ने इसी मूंज की झाड़ियों में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सागौन के पेड़ धू-धू कर जलने लगे। सूचना पाकर थाना भदोखर प्रभारी शिवाकांत पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फायर कर्मियों के साथ मिलकर आग पर सुबह होते-होते किसी तरह काबू पाया।

शेयर करें