1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सरकार और शासन के हजारों दावो की खुली पोल, पीलीभीत में परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा विभाग का धरातल पर बेहाल

सरकार और शासन के हजारों दावो की खुली पोल, पीलीभीत में परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा विभाग का धरातल पर बेहाल

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और अन्य जनपद में भी विद्यालयों में 2024 - 25 का पाठ्यक्रम सत्र अप्रैल माह से शुरू हो गया है प

By up bureau 

Updated Date

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और अन्य जनपद में भी विद्यालयों में 2024 – 25 का पाठ्यक्रम सत्र अप्रैल माह से शुरू हो गया है पर अभी तक बच्चों को किताबें उपलब्ध नहीं हो सकी है। कक्षा एक और कक्षा 2 के छात्र छात्रओ को शासन के आदेश होने के बावजूद भी बगैर किताबों के पाठ्यक्रम करना पढ़ रहा है।

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

जबकि इसी पड़ताल करने पीलीभीत के परिषदीय विद्यालय में पहुंची तो वहां पर बच्चों ने बताया कि हम लोगों को अभी तक किताबें नहीं उपलब्ध हुई हैं। इसको लेकर प्रधानाचार्य से बात की तो उन्होंने बताया है कि काफी समय से बच्चों तक अभी किताबें नहीं पहुंची हैं और आगे जल्द ही बच्चों को किताबें उपलब्ध हो जाएंगे उत्तर प्रदेश के कई विद्यालय ऐसे भी हैं जहां पर काफी समय से बच्चों को किताबें न मिलने की वजह से उनका भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com