1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Pilibhit के बीसलपुर में किन्नरों का आतंक, दो युवकों को शहर में नग्न अवस्था में निकाला जुलूस

Pilibhit के बीसलपुर में किन्नरों का आतंक, दो युवकों को शहर में नग्न अवस्था में निकाला जुलूस

यूपी के पीलीभीत जिले में किन्नरों का आतंक देखने मिला है। किन्नरों ने दो युवकों का शहर में जुलूस निकाला। किन्नरों ने इन युवकों को नग्न अवस्था में शहर भर में घुमाया है।

By up bureau 

Updated Date

पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले में किन्नरों का आतंक देखने मिला है। किन्नरों ने दो युवकों का शहर में जुलूस निकाला। किन्नरों ने इन युवकों को नग्न अवस्था में शहर भर में घुमाया है। किन्नरों ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई भी की। इस मामले में पुलिस ने 5 किन्नरों को हिरासत में ले लिया है।

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

शादियों में किन्नर बनकर जाने का युवकों पर आरोप

मामला पीलीभीत के बीसलपुर का है। जहां किन्नरों ने शहर में दो युवकों का नग्न अवस्था में जुलूस निकाला। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शादी की पार्टियों में किन्नर बनकर बधाई मांगने जाते थे। इसलिए उनका मुंडन कर नग्न अवस्था में शहर में घुमाया गया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई और उनकी पूछताछ की।

पढ़ें :- प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने केक काटकर PM मोदी का मनाया जन्मदिन

हिरासत में लिए गए पांच किन्नर

बीसलपुर पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाई और पांच किन्नरों को गिरफ्तार किया है। बीसलपुर पुलिस ने पांचों किन्नरों के खिलाफ मारपीट और कई गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. प्रतीक दहिया ने बताया कि किन्नरों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com