नई दिल्ली, 07 जनवरी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा इंतजाम में हुई चूक की जांच के लिए समिति का गठन किया है। गृह मंत्रालय के मुताबिक गठित समिति में केंद्रीय सचिवालय में सुरक्षा मामलों के सचिव सुधीर सक्सेना, खुफिया ब्यूरो के संयुक्त निदेशक बलबीर सिंह और SPG के IG एस सुरेश शामिल होंगे। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक ने उन्हें गंभीर सुरक्षा जोखिम में डाल दिया था। इस मामले में गठित समिति को जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। वहीं आरोप और प्रत्यारोप के बीच पंजाब सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए 2 सदस्यीय समिति का गठन किया है।
पढ़ें :- 'अपने देश से दूर जाने पर मजबूर किया गया, मैं फिर बांग्लादेश लौटूंगी...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं शेख हसीना
The three-member committee will be led by Shri Sudhir Kumar Saxena, Secretary (Security), Cabinet Secretariat and comprising of Shri Balbir Singh, Joint Director, IB and Shri S. Suresh, IG, SPG.
The committee is advised to submit the report at the earliest.
— PIB – Ministry of Home Affairs (@PIBHomeAffairs) January 6, 2022
पढ़ें :- 'माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं...', छात्र प्रदर्शनकारियों से मिले राहुल गांधी
सोनिया गांधी ने कहा- पंजाब सरकार करे जिम्मेदारी से कार्रवाई
वहीं पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के 24 घंटे बाद कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से इस मामले में बात की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से इस मामले की पूरी जानकारी ली है। उन्होंने चन्नी से कहा कि नरेंद्र मोदी पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं। इसलिए उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी ने पंजाब सीएम से कहा कि मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त होने चाहिए थे।
सीएम चन्नी ने कहा – नहीं हुई पीएम मोदी की सुरक्षा में कोई चूक
उधर पंजाब सीएम चन्नी ने सोनिया गांधी को बताया कि पंजाब सरकार मामले की जांच करवा रही है। इसके लिए सेवामुक्त जस्टिस मेहताब सिंह गिल और राज्य के गृह सचिव अनुराग वर्मा को जांच सौंपी गई है। कमेटी को 3 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश हैं। जांच में जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।
स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
पढ़ें :- 'आप जैसे लोग वही सुनेंगे, जो...', किरेन रिजिजू पर मल्लिकार्जुन खरगे का हमला
सोनिया गांधी और पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की बात पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि देर से जागी ये राजनीतिक आत्मा देश का आक्रोश देख रही थी। जनता की प्रार्थना, जनता की चिंताओं को देखकर सोनिया गांधी का ये कथन सामने आया है। कम से कम सोनिया गांधी ने इस बात को स्वीकारा है की दोषी कांग्रेस की प्रदेश सरकार और प्रशासन है। कहीं ऐसा तो नहीं मोहरे को इस तरह का आदेश देकर परिवार ने अपना पल्ला झाड़ लिया है।
जो लोग 24 घंटे से अपने नेतृत्व में अपने संगठन के माध्यम से इस बात का जश्न मना रहे थे कि पंजाब में प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा भंग हुई, उनकी आज आत्मा जागी है।
मात्र ये कह देना कि उन्होंने जानकारी ली, दो बातों का संकेत है।
1- देर से जागी ये राजनीतिक आत्मा देश का आक्रोश देख रही थी। pic.twitter.com/I3pX26bOsE
— BJP (@BJP4India) January 6, 2022
पढ़ें :- किरेन रिजिजू ने की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ बैठक, परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर मांगा समर्थन
देश भर में आज मंदिर हो या सार्वजनिक स्थल हो, जनता की प्रार्थना को देखकर सोनिया जी का कथन सामने आया है।
कम से कम सोनिया जी ने ये स्वीकारा कि दोष कांग्रेस की प्रदेश सरकार और प्रशासन में है।
लेकिन कहीं ऐसा तो नहीं कि मोहरे को ऐसा आदेश देकर परिवार ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। pic.twitter.com/kBCeM0w0HD
— BJP (@BJP4India) January 6, 2022
मामले में कांग्रेस हुई दोफाड़
तो उधर कांग्रेस के तमाम नेताओं के बयानों से साफ दिख रहा है कि पीएम मोदी की सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस में एकराय नहीं है। पार्टी दो धड़ों में बंटती नजर आ रही है। पंजाब के सीएम चन्नी जहां इसे चूक का मामला नहीं मान रहे हैं, तो वहीं फिरोजपुर से विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने इसे चूक का बड़ा मामला बताया है। उधर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी इसे बीजेपी का ड्रामा करार देते हुए कहा था कि बेकार का शोर नहीं मचाना चाहिए। जबकि कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मामले में सुरक्षा चूक की जांच कराने की मांग की है।
पढ़ें :- Rahul Gandhi on PM Modi : 'वो छात्रों को माफ करने वाले कौन होते हैं...', PM मोदी पर राहुल गांधी का हमला
सिद्धू का पीएम मोदी पर निशाना
पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को बरनाला अनाज मंडी में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान सिद्धू ने कहा कि पंजाब के किसान 15 महीने से दिल्ली की सीमाओं पर भटकते रहे, दिल्ली की सीमाओं पर किसानों की पगड़ी रौंदने की कोशिश की गई और किसान हर जुर्म सहते रहे। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को सिर्फ 15-20 मिनट रुकना पड़ गया तो इन्होंने पूरे देश में शोर मचा दिया।
PM couldn’t have addressed empty chairs like shameless Ex CM Captain. Only way out was to divert media attention to alleged security threat & save humiliation of addressing 500 people on 70000 chairs. This is a colossal failure of BJP in Punjab. They were like a burst balloon !! pic.twitter.com/jhugG4zKPk
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) January 6, 2022
पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की और बुधवार को पंजाब में उनके काफिले में हुए सुरक्षा चूक का पूरा ब्यौरा दिया। राष्ट्रपति ने इस मामले पर चिंता जाहीर की। वहीं सूत्र पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की किसी संभावना से इनकार कर रहे हैं।
Called on Rashtrapati Ji. Thankful to him for his concern. Grateful for his good wishes, which are always a source of strength. @rashtrapatibhvn pic.twitter.com/g6Unl8WCJJ
— Narendra Modi (@narendramodi) January 6, 2022
वहीं उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी पीएम मोदी को फोन किया। उप राष्ट्रपति नायडू ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं। जिससे भविष्य में दोबारा इस तरह की चूक ना हो।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई इस चूक पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए, उपराष्ट्रपति ने अपेक्षा की कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं जिससे भविष्य में दोबारा इस प्रकार की चूक न हो।
— Vice-President of India (@VPIndia) January 6, 2022
मामला SC पहुंचा, बड़े और कड़े फैसले लिए जाएंगे- अनुराग ठाकुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा चूक पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पंजाब में पिछले दिन प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। इस मामले में कुछ लोग ‘सुप्रीम कोर्ट’ भी गए हैं, गृह मंत्रालय ने भी रिपोर्ट मांगी है। देश की न्याय व्यवस्था सभी को न्याय देती है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी है। मंत्रालय मामले से जुड़ी हर जानकारी जुटा रहा है। इसके बाद बड़े और कड़े फैसले लिए जाएंगे।
बतादें कि बुधवार यानी 5 जनवरी को पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिरोजपुर में दौरा था। भारी बारिश के कारण पीएम मोदी को सड़क मार्ग से जाना पड़ा। लेकिन इस दौरान हुसैनीवाला से करीब 20 किलोमीटर दूर रास्ते में प्रदर्शनकारी मिल गए, जिसकी वजह से पीएम मोदी का काफिला तकरीबन 20 मिनट तक असुरक्षित क्षेत्र में रुका रहा था। ये भी आरोप है कि पंजाब पुलिस की ओर से इस मामले में कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए गए, जिसकी वजह से प्रधानमंत्री की सुरक्षा खतरे में पड़ गई थी।